गणित-रीजनिंग के घुमावदार सवालों से चकराए परीक्षार्थी
आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जिले में आठ से दस जून तक चलने वाली परीक्षा सोमवार को पहले दिन सकुशल संपन्न हुई। 14 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 2537 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को अपेक्षाकृत सरल बताया। हालांकि गणित और रिजनिंग के घुमावदार प्रश्नों ने उन्हें काफी परेशान किया। जीएस में संविधान और यूपी को लेकर प्रश्न पूछे गए थे। पहले दिन पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन काफी सक्रिय दिखा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश दो घंटे पहले से शुरू हो गया था। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। बेल्ट,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.