किशनगंज, जनवरी 23 -- ठाकुरगंज। जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में प्रखंड ठाकुरगंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपनी सशक्त शैक्षणिक पहचान स्थापित की है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में ठाकुरगंज प्रखंड ने गणित प्रदर्शनी में प्रथम तथा विज्ञान प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। गणित प्रदर्शनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस) लोधा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस) बरमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रखंड की शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ठाकुरगंज, श्री अवधेश कुमार शर्मा ने सफल विद्यालयों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्हों...