गणित ने छुड़ाया पसीना, हिंदी के प्रश्नों में मिली राहत
बांदा, जून 10 -- बांदा, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे व अंतिम दिन हीटवेव और आग बरसाती धूप ने अभ्यर्थियों की हालत खराब कर दी। दो पालियों में हुई परीक्षा में सभी आठ केंद्रों पर एआई तकनीक से खुद अधिकारियों ने निगाह रखी। मुख्य से लेकर कक्ष तक में पांच बार सघन तलाशी के साथ जूते मोजे उतराकर परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। तीसरे दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में पंजीकृत 7296 में 1833 परीक्षार्थी नहीं पहुंच पाए। नकल विहीन परीक्षा के लिए गेट से लेकर अंदर तक बेहद सख्ती रही। परीक्षार्थियों ने बताया कि मैथ के प्रश्नों ने थोड़ा बहुत उलझाया, पर हिंदी के प्रश्न ने राहत दी। जिले में तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- रीजनिंग आसान, गणित ने उलझाया, अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में यही रही सबसे बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.