कन्नौज, मार्च 15 -- कन्नौज। पुलिस उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दूसरे दिन जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा, हालांकि गणित के कुछ सवालों को हल करने में उन्हें थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जिसके लिए सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई, जिसमें अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ। जिले के सभी आठ परीक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.