मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में सोमवार को एप्लाइड साइंसेज एवं ह्यूमैनिटीज विभाग की तरफ से चार दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का विषय न्यू हॉरीजंस इन एप्लाइड मैथेमेटिक्स विथ फ्यूचर प्रॉस्पेक्ट्स था। मुख्य अतिथि आईआईटी पटना के गणित के विभागाध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश ने कहा कि गणित के बिना इंजीनियरिंग की प्रगति संभव नहीं है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, क्रिप्टोग्राफी, डेटा साइंस, फ्लूड डायनेमिक्स, इलेक्ट्रिकल समस्याएं और फार्मेसी जैसे क्षेत्रों में गणित की महत्वपूर्ण भूमिका है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी गुप्ता ने कहा कि किसी भी तकनीक के डिजाइन, मॉडलिंग, सिमुलेशन और सर्वोत्तम समाधान के लिए गणित अनिवार्य है। भविष्य में यह और अधिक केंद्रीय विषय बनेगा। फ...