बोकारो, दिसम्बर 23 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी में संख्याओं के जादूगर श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, गणितीय दौड़, गणितीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन आदि क्रियाकलाप किए गए। सभी ने बढ़ चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और रामानुजन जी के जीवन से प्रभावित हो उनके जैसे बनने का निश्चय किया। प्राचार्य राजेंद्र कामत ने कहा रामानुजन को ऐसे ही संख्या का जादूगर नहीं कहा गया है। उनकी दक्षता संख्या सिद्धांत अनंत श्रेणियां और गणितीय विश्लेषण में उत्कृष्ट थी। उनकी खोजें आधुनिक गणित और विज्ञान की आधारशिला बनी। उन्होंने स्वाध्याय के बल पर गणित सिखा और 3884 प्रमेयों का संकलन किया। इस अवसर पर राम नारायण सिंह, प्रभारी शिक्षक चंदन सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.