हाजीपुर, मार्च 16 -- ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न पत्र लिखे जाने के कारण विद्यार्थियों को उतारने और समझने में आ रही परेशानी महुआ,एक संवाददाता। वर्ग प्रथम से लेकर आठवीं तक की चल रही मूल्यांकन वार्षिक परीक्षा में तीसरे दिन सोमवार को वर्ग तीसरा से अष्टम तक गणित की परीक्षा ली गई। इसमें गणित के कठिन प्रश्नों को देख उसे हल करने में परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। महुआ के 83 प्राथमिक और 84 मध्य विद्यालयों सहित कुल 167 विद्यालयों में वर्ग प्रथम से लेकर आठवीं तक की मूल्यांकन वार्षिक परीक्षा ली जा रही है। यह परीक्षा कई समस्याओं के बीच चल रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो उन्हें हाथ में प्रश्न पत्र नहीं मिल रहे हैं। जिसके कारण उन्हें परीक्षा देने में भारी कठिनाई हो रही है। बोर्ड पर लिखे प्रश्नों को उन्हें उतारने...