फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा दूसरे दिन रविवार को भी दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पालियों में पंजीकृत 3840 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2656 परीक्षा में शामिल हुए। 1184 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए सभी सात केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट केन्द्रों का भ्रमण करते रहे। उप्र पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जिले में दूसरे दिन भी कड़ी निगरानी की बीच आयोजित की गई। सातों परीक्षा केंद्रों में गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को केन्द्र में प्रवेश दिया गया। जूता-मोजा समेत कलावा और महिला अभ्यर्थियों के जेवरात उतरवाए गए। प्रत्येक पाली में 1920 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंज...