गणित का पेपर देख छात्रा की बिगड़ी हालत
कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के जेडी जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र देख एक छात्रा की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार हो सका। क्षेत्र के घिलोई गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा रीतू पुत्री राजेश शुक्रवार की सुबह नगर के जेडी जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गणित का परीक्षा देने पहुंची थी। परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-4 में वह परीक्षा दे रही है। जैसे ही उसे प्रश्न पत्र मिला और उसने देखा तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। छात्रा की हालत देख कक्ष निरीक्षकों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक ज्ञानेशचंद्र दुबे को दी। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सौ शैय्या अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.