गणित का पेपर छोड़ मैदान में उतरे वैभव सूर्यवंशी
समस्तीपुर, फरवरी 17 -- समस्तीपुर । समस्तीपुर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में उस वक्त निराशा का माहौल दिखा, जब आईपीएल स्टार और अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी सीबीएसई 10वीं की गणित परीक्षा देने नहीं पहुंचे। राजस्थान रॉयल्स के इस विस्फोटक बल्लेबाज को देखने के लिए छात्र और शिक्षक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन वैभव ने बोर्ड परीक्षा के बजाय आईपीएल की तैयारियों और क्रिकेट के मैदान को प्राथमिकता दी। परीक्षा केंद्र के प्राचार्य ने नियमतः उन्हें चिह्नित किया है। पिता द्वारा साझा की गई अभ्यास की तस्वीरों ने साफ कर दिया कि फिलहाल वैभव का पूरा फोकस अपने सुनहरे खेल करियर पर है। माना जा रहा है कि वैभव आगे की परीक्षाओं में भी शामिल नहीं होंगे। परीक्षा केंद्र के प्राचार्य निल किशोर सिन्हा ने बताया कि वैभव के सोमवार को गणित की परीक्षा में शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.