नोएडा, फरवरी 17 -- नोएडा संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। जिले में 57 केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों में से करीब 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 10 के परीक्षार्थियों के चेहरे गणित विषय का आसान पेपर देख खिल उठे। कुछ छात्रों को सेक्शन सी और डी के प्रश्नों को हल करने में समय लगा। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे था, लेकिन 9.30 बजे से ही केंद्रों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू हो गया। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सुबह नौ बजे से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। जांच के बाद परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर छात्रों को प्रवेश दिया गया। छात्रों को अपने नाम और सारी जानकारी के साथ प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.