फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में कक्षा पांच व आठ की तीन विषयों की वार्षिक परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। मंगलवार को होने वाली यह परीक्षा अब 28 मार्च को कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा निदेशक के पत्र के मुताबिक 24 मार्च को कक्षा पांच के गणित एवं सामाजिक विषय और कक्षा आठ के गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी। अब यह परीक्षाएं 28 मार्च को होंगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा और छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल अभिभावकों की उपस्थिति में ही घोषित किया जाएगा। शासन ने यह भी साफ किया है कि इस बदलाव के अलावा परीक्षा से संबंधित शेष अन्य सभी निर्देश और व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि में ...