आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य रहा, लेकिन गणित और रीजनिंग के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि सामान्य अध्ययन में उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रश्नों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा यूपी स्पेशल, टेक्नालॉजी और समसामयिक विषयों से पूछे गए प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। परीक्षार्थियों के अनुसार सामान्य अध्ययन के प्रश्न इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और करंट अफेयर्स सहित लगभग सभी क्षेत्रों से पूछे गए थे। वहीं गणित और रीजनिंग के कठिन प्रश्नों ने कई परीक्षार्थियों को उलझाए रखा। यह...