बगहा, मार्च 26 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, चनपटिया के आठवीं वर्ग का छात्र सिद्धार्थ कुमार ने राज्य स्तरीय गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल कर सूबे में टॉपर बनकर उभरा है। बिहार दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित "उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार" थीम कार्यक्रम में उसे सफलता मिली है। इसकी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य रविनंदन तिवारी ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और पढ़ाई में उसकी रुचि है। विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना है। विद्यालय की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। टॉपर सिद्धार्थ चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-दो निवासी ललन पड़ित का पुत्र...