सासाराम, मार्च 21 -- बिक्रमगंज, हिटी। बिहार दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सासाराम स्थित डायट परिसर में शुक्रवार को आयोजित गणित ओलंपियाड में राजकीय मध्य विद्यालय गोडारी की छात्रा शिक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत लिया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय सहित प्रखंड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग रोहतास के बैनर तले किया गया था। कार्यक्रम में गणित ओलंपियाड क्विज प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा कुमारी ने गणित ओलंपियाड जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक लालमोहर राम ने शिक्षा कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना उन्होंने बताया की शिक्षा कुमारी रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.