पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय गणित ओलंपियाड नौवीं से बारहवीं कैटेगरी में जिले के बनमनखी प्रखंड के होनहार छात्र मयंक राज ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महराजगंज 1 के कक्षा 9 के छात्र मयंक राज ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरा बनमनखी प्रखंड और पूर्णिया जिला गर्व महसूस कर रहा है। बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार डॉ. केसी सिन्हा के द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. सिन्हा बिहार के प्रतिष्ठित और सुप्रसिद्ध गणितज्ञों में गिने जाते हैं, उनसे सम्मान प्राप्त करना मयंक के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण रहा। मौके पर डॉ....