सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी,हिंदुस्तान संवाददाता। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर "उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार" थीम के तहत रविवार को डायट डुमरा में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के बीच गणित ओलंपियाड, क्विज प्रतियोगिता तथा चित्रकला (पेंटिंग/रंगोली) प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता का उद्घाटन डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान प्रियदर्शी सौरभ, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा आयुष कुमार, संभाग प्रभारी सतेन्द्र कुमार, संजय पाठक तथा एसआरपी संजय कुमार मधु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा आयुष कुमार ने कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.