चम्पावत, जनवरी 4 -- अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों के छात्रों ने परचम लहराया है। विद्यालय के एक छात्र प्रियांशु जोशी को गोल्ड, मनोज जोशी को सिल्वर और तीन छात्रों पंकज जोशी, नेहा जोशी और प्रियांशु कुमार को ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ है। गणित ओलंपियाड के समन्वयक नवीन चंद्र पंत ने बताया कि गणित ओलंपियाड का आयोजन छह अक्टूबर को मैथ्स ओलम्पियाड फाउंडेशन की ओर से किया गया, जिसमें विद्यालय के 52 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसका परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। बताया कि गणित ओलंपियाड का उद्देश्य बच्चों में गणित के भय को दूर करना, भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा बच्चों की रिजनिंग स्किल को निखारना है। इस प्रकार का आयोजन केवल निजी विद्यालयों में होता है। प्रथम बार ग्रामीण...