गोपालगंज, अप्रैल 9 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ कला में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग 8 के छात्र उत्तम कुमार और छात्रा वंदना कुमारी ने अपने-अपने वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय व प्रखंड का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान दोनों मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। छात्रा वंदना कुमारी ने गणित ओलंपियाड में पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं बालक वर्ग में उत्तम कुमार ने भी दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शर्मा ने दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.