बगहा, मार्च 16 -- बिहार दिवस के पूर्व शिक्षा विभाग की ओर से बुनियादी विद्यालय श्रीनगर में जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रथम स्थान पर चयनित होकर आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। क्विज में वर्ग 1 से 5 तक में आयुष कुमार,वर्ग 6 से 8 तक में उत्पल कुमार पाठक व आशिया इरशाद तथा वर्ग 9 से 12 में आदित्य राज व रिया कुमारी विजेता रहे। वहीं गणित ओलंपियाड में वर्ग 1 से 5 में हिमांशु कुमार व सुहान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.