मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से बिहार दिवस पर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को नगर भवन में किया गया। उदघाटन डीपीओ एसएसए शुभम कशौधन, एडीपीसी सुजीत कुमार सिंह, एपीओ अखिलेश झा, एपीओ रमण कुमार पासवान, वीएसएस के मीडिया प्रभारी कुमारी रीना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीपीओ शुभम कशौधन ने कहा कि बिहार दिवस हमारा गौरव है। इस अवसर पर बच्चों के बीच गणित ओलंपियाड, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन अच्छी बात है। यहां जिलास्तर पर चयनित बच्चे 22 मार्च को बिहार दिवस पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बच्चों को शुभकामनाएं दी। एडीपीसी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद एवं आशा है जिलास्तर पर चयनित हुए छात्र व छात्रा राज्यस्तर प...