गणित एवं विज्ञान शिक्षकों की बैठक में रैंकिंग सुधार पर दिया बल
खगडि़या, सितम्बर 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता। न्यू बीआरसी भवन के सभागार में गुरूवार को प्रखंड के सभी कक्षा 6 से 12 तक के गणित एवं विज्ञान बिषय के शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत खगड़िया जिला के रैंकिंग सुधार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के तहत बताया गया कि राज्य स्तर पर जिले की रैकिंग सबसे अंतिम है। जिसे सुधारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मिडिल स्कूल विशनपुर के शिक्षक संगीत कुमार, यूएचएस बोबिल फुलवड़िया के शिक्षक सुमित कुमार, आदर्श मिडिल स्कूल पनशलवा के शिक्षिका अन्नु कुमारी, मिडिल स्कूल डोमी बासा के शिक्षक प्रिंस कुमार, मिडिल स्कूल हनुमान नगर के शिक्षक मुकेश कुमार, मिडिल स्कूल सठमा के शिक्षक विशाल कुमार, मिडिल स्कूल बेला नौबाद के शिक्षक आशुतोष कुमार आदि ने भाग लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.