गणित-अंग्रेजी की अवधारणाओं को सरल बनाना मुख्य उद्देश्य
बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन से आठ अगस्त तक आयोजित पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, रणनीतियों और प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराते हुए बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता विकसित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण पद्धतियों, सीखने व दक्षता आधारित लक्ष्यों पर चर्चा की गई। शिक्षकों को पाठ्य पुस्तकों के अध्यायवार अभ्यासों को कक्षा-कक्ष की गतिविधियों से जोड़कर पढ़ाने के तरीके बताए गए। गणित मेला, गणितीय कहानियां, आकृति एवं क्रम निर्माण, विचार-विमर्श और अभिनय जैसी गतिविधियों के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं रुचिकर बनाने का अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.