गणित-अंग्रेजी की अवधारणाओं को सरल बनाना मुख्य उद्देश्य: बीएसए
बलरामपुर, अगस्त 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन से आठ अगस्त तक आयोजित पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, रणनीतियों व प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराया गया। बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण पद्धतियों, सीखने के प्रतिफल व दक्षता आधारित लक्ष्यों पर चर्चा हुई। शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों के अध्यायवार अभ्यासों को कक्षा-कक्ष की गतिविधियों से जोड़कर पढ़ाने के तरीके बताए गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गणित अंग्रेजी अवधारणा को सरल बनाना मुख्य उद्देश्य: बीएसए गणित मेला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.