देहरादून, दिसम्बर 15 -- उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथमेटिक्स पुणे के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला "सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स" की शुरुआत हुई। यह कार्यशाला गणितीय विश्लेषण के एक महत्वपूर्ण आधुनिक क्षेत्र पर केंद्रित है, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स का गहरा संबंध ज्यामिति, आंशिक अवकल समीकरणों और गणितीय भौतिकी से है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन अकादमिक संवाद, शोध सहयोग और युवा वैज्ञानिकों को वैश्विक मंच से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला के पहले दिन विशेष तकनीकी सत्र में प्रो. केंगो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.