भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से जिलास्तरीय निपुण टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मेथड) मेला 3.0 का आयोजन गुरुवार को जिला स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रखंडस्तरीय निपुण टीएलएम मेला में प्रथम रहे शिक्षकों को अपने टीएलएम को प्रदर्शित करने का मौका मिला। करीब 80 शिक्षकों ने हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण विज्ञान व उर्दू विषय को खेल-खेल में बच्चों के सिखाने से संबंधित टीएलएम को दिखाया। इनमें सांप सीढ़ी, गणितीय झूला, सूर्य ग्रहण, एबेकस, कंपाउंड वर्ड, कहानियां समेत अन्य टीएलएम थे। शिक्षकों के आकर्षक व विभिन्न तकनीक से तैयार प्रोजेक्ट को देखने कई स्कूली छात्र, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। इन प्रोजेक्ट को अवलोकन करने के बाद निर्णायकों ने पांच विषय के एक-एक प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.