गिरडीह, जून 22 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। उच्च शिक्षा, गणितीय अनुसंधान तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए आदर्श कॉलेज, राजधनवार के प्राचार्य एवं प्रख्यात गणितज्ञ प्रो. (डॉ.) बिमल कुमार मिश्रा को भारत सरकार द्वारा एक नया पेटेंट प्रदान किया गया है। भारत के पेटेंट कार्यालय द्वारा A Cybersecurity System for a Smart City Infrastructure and a Method for the Same शीर्षक आविष्कार के लिए पेटेंट संख्या 592958 दिनांक 22 जून 2026 को प्रदान किया गया है। आवेदन संख्या 202541050488 के अंतर्गत यह पेटेंट 26 मई 2025 को दायर किया गया था और इसकी वैधता 20 वर्षों तक रहेगी। इस आविष्कार में स्मार्ट सिटी अवसंरचना को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी तथा गणितीय मॉडलिंग आधारित एक...