मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा परिषद की कक्षा पांच एवं आठवीं के छात्रों की गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 28 मार्च को दो पालियों में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया दोनों विषयों की परीक्षा 24 मार्च को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से निदेशक लखनऊ के स्तर से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। उप शिक्षा निदेशक प्राथमिक के आदेश के बाद परीक्षा की नई तिथि 28 मार्च घोषित की गई। उन्होंने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की नई तिथि की जानकारी देते हुए सकुशल परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.