मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर,संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29334 गणित/विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 16 मार्च को नियुक्ति/पदस्थापन के लिए अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित है। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बीएसए कार्यालय में सोवार को सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चयन समिति के समक्ष होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने मूल शैक्षणिक अभिलेखों,निवास प्रमाणपत्र,पहचान पत्र के साथ 29334 गणित,विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क की रसीद आदि के साथ काउंसिलिंग में शामिल होने की अपील की है। बीएसए ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिले में गणित,विज्ञान के तीन अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग होना है।

हिंदी हिन्दुस...