पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय के अंतर्गत गणपुरा गांव में बुधवार की रात से बसंती काली पूजा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आरंभ हुई। यह पूजा रक्षा काली युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवशंकर पाल, सचिव मुन्ना पाल तथा वार्ड सदस्य निताय पाल के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरा गांव आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावट से गांव का हर कोना जगमगा उठा है। जिससे भक्तिमय और उत्सव का माहौल और भी मनमोहक हो गया है। पूजा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचकर मां काली के दर्शन कर रहे हैं। बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.