नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- -बैंक एन्क्लेव में गणपति महोत्सव के पंडाल में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में गणपति महोत्सव की धूम है। घरों से लेकर कॉलोनी के पार्कों में गणपति विराजे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज हो रही है। इन महोत्सवों में आस्था के रंग के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति लगाव देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धूमधाम से पधारे गजानन, शुरु हुआ दस दिवसीय गणेशोत्सवगणपति महोत्सव में ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूर्वी दिल्ली के बैंक एन्क्लेव स्थित डीडीए ग्राउंड में आयोजित गणपति महोत्सव में श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिल रहा है। यहां पंडाल के दोनों तरफ सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबक...