अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या, संवाददाता। जनगणना को लेकर प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक होने वाली मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधी फील्ड वर्क चार्ज अधिकारियों द्वारा प्रारम्भ कराया गया। जनपद के 16 चार्जों में नियुक्त 4434 प्रगणक व 838 पर्यवेक्षक ने अपने-अपने गणना ब्लाकों में गणना का कार्य प्रारम्भ किया। जनगणना पोर्टल पर उपलब्ध सूचना के अनुसार शाम चार बजे तक 69 गणना ब्लाकों में डेटा फीड किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। जिलाधिकरी शशांक त्रिपाठी ने तहसील रुदौली अन्तर्गत गणना ब्लाक संख्या 103 में भ्रमण कर प्रगणक व पर्यवेक्षक द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- 5120 कर्मियों को कमान, मकानों की गणना शुरू -------------- यह भी पढ़ें- देवरिया में आज से घर-घर पहुंचेंगे गणना प्रगणक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...