गणना प्रपत्र संग्रहण और डिजिटाइजेशन में तेजी लाएं- डीसी
लोहरदगा, जुलाई 15 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की। गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण की तुलना में अपेक्षाकृत कम संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत संग्रहण सुनिश्चित करते हुए उनका डिजिटाइजेशन भी पूर्ण करने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों की प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.