पाकुड़, जुलाई 20 -- भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर सहित विभिन्न क्लस्टर प्वाइंट पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीएलओ ने घर-घर सर्वेक्षण के दौरान भरे गए गणना प्रपत्र संबंधित क्लस्टर पदाधिकारियों के पास जमा किए। इसके साथ ही प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन तथा अनमैप मतदाताओं की मैपिंग का कार्य भी किया गया। अधिकारियों ने जमा प्रपत्रों की जांच कर ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। शिविर के दौरान सुपरवाइजर, क्लस्टर लेवल पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे। सभी बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत प्रपत्र जमा करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं देने का निर्देश दिया गय...