इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- इटावा, संवाददाता। महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत मडौली में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्य में घर घर जाकर गणना प्रपत्र भरकर जमा कराने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। तीन दिन इस कार्य के लिए बचे हुए हैं। गांव में भाग संख्या 291 के बीएलओ हरीशंकर ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाताओं को वितरित किये गये गणना प्रपत्रों को भरवाकर जमा कराने का कार्य लगभग पूर्ण होने जा रहे हैं। इनको अपलोड भी कराया जा रहा है। इसके लिए अब 3 दिन शेष हैं। इसमें ग्राम मडौली, नगला खजूरी के मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नगर पंचायत लखना में भी बीएल ओ गीता देवी,शरद कुमार भी अपने बार्डों में जाकर गणना प्रपत्र भरने का काम कर रहे हैं। जिनको जमा करके अपलोड किया जा रहा है। अब महज...