चतरा, जुलाई 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा कराने का बुधवार, 29 जुलाई अंतिम दिन रहा। चतरा जिले में गणना प्रपत्र जमा कराने का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले के सभी बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्र से गणना प्रपत्र प्राप्त कर लिया है। अंतिम दिन भी छूटे हुए प्रपत्रों को प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्र प्राप्त करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बीएलओ को अधिकतम संख्या में प्रपत्र प्राप्त करने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं देने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में चार लाख से अधिक मतदाताओं के प्रपत्र हुए डिजिटाइज सभी विधानसभा क्...