प्रयागराज, नवम्बर 22 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन की अत्यंत धीमी गति पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी अफसरों के जिला छोड़ने पर रोक लगा दी है। डीएम ने निर्देश दिया है कि जब तक एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है कोई भी अधिकारी जिला नहीं छोड़ेगा। अगर किसी को अपरिहार्य स्थिति में जिला छोड़ना भी पड़ रहा है तो उसे जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। एसआईआर के लिए गणना प्रपत्रों को डिजिटलाइज करने का काम चार दिसंबर तक पूरा करना है। अब महज 12 दिन शेष बजे हैं, जबकि अभी भी लगभग 43 लाख प्रपत्रों को डिजिटलाइज करने का काम बाकी है। बेहद कम समय में काम को तेजी के साथ करना है। बीएलओ की संख्या कम है और मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक है। अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी जा रही है। डीएम मनीष कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.