लातेहार, दिसम्बर 16 -- बेतला, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय बाघ गणना 2025-26 के दूसरे दिन वनकर्मियों को जंगलों में कई जगह बाघ-मल मिले। जिसे वनकर्मियों ने सावधानी से संग्रहित किया।वहीं गणना के दौरान बाघों के पगमार्क और स्केट्स के मिलने से वनकर्मियों में बेहद खुशी है और वे काफी उत्साह से क्षेत्रवार गणना कार्य में लगे हैं। इधर पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर सह नोडल पदा. पीके जेना को गणना कार्य का जायजा लेते एवं इसमें लगे वनकर्मियों को जरूरी के कई दिशानिर्देश देते देखा गया। वहीं वनकर्मियों की माने तो बहुत जल्द जंगलों में लगे ट्रैप कैमरे में बाघ का तस्वीर कैद होने की उम्मीद है। मालूम हो कि इसके पूर्व सोमवार को क्षेत्रवार सर्वेक्षण के दौरान वनकर्मियों को जंगलों में बाघ का पगमार्क मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.