अररिया, मई 22 -- अररिया, वरीय अधिकारी अररिया जिले के दो दिवसीय निरीक्षण सह दौरे के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय के उपमहारजिस्ट्रार सह अपर मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी मृत्युंजय कुमार जनगणना:2027 के प्रथम चरण अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। पहले दिन अपर मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी अररिया नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में संचालित जनगणना कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लेआउट मैप, भवन अंकन, मकान सूचीकरण तथा प्रगणकों द्वारा संकलित की जा रही सूचनाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित प्रगणकों से पूछताछ कर कार्यप्रणाली, डेटा संकलन प्रक्रिया एवं फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया। यह भी पढ़ें- उप महारजिस्ट्र...