पाकुड़, फरवरी 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। कृषि उत्पादन बाजार समिति पाकुड़ में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का आधिकारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होने तथा अपना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए। बिना आईडी कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण में मतपेटिका खोलने की प्रक्रिया, मतपत्रों की छंटाई, बंडलिंग, गणना, अभिलेख संधारण, मतगणना हॉल में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था सह...