मधुबनी, जनवरी 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता । जिले के रांटी गांव की रहने वाली प्रसिद्ध लोक कलाकार और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत दुलारी देवी को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष स्वागत समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। यह समारोह 26 जनवरी 2026 को शाम चार बजे आयोजित होगा, जिसमें देश की राष्ट्रपति स्वयं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करेंगी। दुलारी देवी को यह निमंत्रण उनके कला क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए मिला है। उन्होंने पारंपरिक लोक कला को न केवल जीवित रखा, बल्कि उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाई। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी कला यात्रा को आगे बढ़ाया और आज वे लाखों कलाकारों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। राष्ट्रपति भवन से प्राप्त दिशा-निर्देशों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.