बागपत, मार्च 24 -- बडौत। 74 यूपी बटालियन एनसीसी बड़ौत के कैडेट्स ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस में प्रतिभाग किया था। इन सभी कैडेट्स का कैम्प पर स्वागत व सम्मान किया गया। यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरभ सक्सेना ने कैडेट्स और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। यूनिट के एसयूओ जैकी (जेवी कॉलेज) ने गार्ड ऑफ ऑनर में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्हें ऑल इंडिया बेस्ट पायलट के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया।उन्हें डीजी एनसीसी कमैडेशन कार्ड प्रदान किया गया। वहीं, एसयूओ राजा नैन (जेवी कॉलेज) ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीएम रैली में अपनी कलात्मक और अनुशासित प्रस्तुति से डीजी मेडल अपने नाम किया। कैडेट विकुल तोमर (जेवी कालेज) ने भी पीएस रैली में शानदार ड्रिल प्रदर्शन के माध्यम से डीजी मेडल हासिल कर यूनिट का मान बढ़ाया। नारी शक्ति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.