बोकारो, जनवरी 23 -- चंद्रपुरा। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के परेड व समारोह में विशेष अतिथि के रूप में चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा उत्तरी पंचायत निवासी निश्चित कुमार (पिता इंद्रमोहन राम) भाग लेंगे। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने उनका चयन किया है तथा इसका आमंत्रण भेजा है। निश्चित इससे बेहद खुश हैं और दिल्ली समारोह में जाने की तैयारी शुरू कर दी है। गंगा प्रहरी नामक संस्था से जुड़े निश्चित कछुआ को संरक्षित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने झारखंड प्रदेश से कुल पांच लोगों का चयन किया है। दुगदा उत्तरी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को मुखिया चंदन कुमार सिंह ने निश्चित का स्वागत किया। मुखिया ने कहा कि आज के समय में जहां इंसानियत खत्म हो रही है वहीं निश्चित जैसे युवा इंसान भी हैं जो बेजुबानों की निस्वार्थ सेवा करने से तनिक भी पीछे नहीं हटते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.