गोड्डा, जनवरी 28 -- महागामा, प्रतिनिधि। गोड्डा जिला अंतर्गत मिल्लत कॉलेज परसा के प्राचार्य से उपायुक्त, गोड्डा द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ा है, जहां कॉलेज प्रबंधन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रस्तुत एक नृत्य को अशोभनीय और अमर्यादित बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन के संज्ञान में आया। उपायुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय पर्व जैसे गरिमामय अवसर पर इस प्रकार की प्रस्तुति न केवल समारोह की मर्यादा को आहत करती है, बल्कि शैक्षणिक संस्थान की अनुशासन व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि एक शिक्षण संस्थान के प्रधान होने के नाते प्राचार्य की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.