सहरसा, जनवरी 23 -- सिमरीबख्तियारपुर, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय वेशम में एसडीओ आलोक राय की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारी, सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए समय निर्धारित किया। बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की शुरुआत एसडीओ अपने आवास सह गोपनीय कार्यालय से करेंगे। एसडीओ ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि झंडोत्तोलन से पूर्व उसकी रिहर्सल अवश्य कर लें। साथ ही झंडोत्तोलन के लिए प्रयुक्त बांस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.