गिरडीह, जनवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बस पड़ाव के निकट स्थित शिवम होटल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शराब परोसा जा रही थी। भनक लगने के बाद उत्पाद विभाग द्वारा नगर पुलिस के सहयोग से छापामारी की गयी और होटल संचालक गौतम भदानी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान होटल से शराब भी बरामद की गई है। छापामारी सोमवार की देर रात में हुई है। हालांकि इस मामले पर उत्पाद विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। मंगलवार को उत्पाद विभाग के अधिकारियों से कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार नगर पुलिस सिर्फ छापामारी में सहयोग किया है। उत्पाद विभाग इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगी। बता दें कि इस होटल में पहले भी अवैध शराब को लेकर छापामारी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.