मुरादाबाद, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर सोमवार को देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रदर्शन को मोहल्ला माहीगिरान में स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया कमरुल उलूम में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकाला। सर्वप्रथम यहां पर मदरसे के प्रधानाध्यापक मौलाना नसीम अहमद ने ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान गाया। एसबीडीएम महाविद्यालय रामपुर घोगर में डाक्टर विक्की चौहान ने तिरंगा फहराया। जीजीआईसी रामपुर घोगर में डॉक्टर रिचा पाठक एवं आरएसएम महाविद्यालय रामपुर घोगर में प्रबंधक राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। झंडा चौक पर पूर्व प्रधान पति नरेश कुमार एवं वर्तमान प्रधान वीर सिंह ने सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.