नई दिल्ली, जनवरी 23 -- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में जैश का एक आतंकी ढेर कर दिया गया है। जम्मू के आईजीपी के मुताबिक बिलावर इलाके में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ आतंकी बिलावर के घने जंगलों में छिपे हुए थे। जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर और सीआरपीएफ ने मिलकर जाल बिछाया और चारों तरफ से जंगल को घेर लिया। ऐसे में आतंकियों के भागने के रास्ते बंद हो गए। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि बिल्लावार इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादी को मार गिराया गया। जम्मू पुलिस प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बिल्लावार में सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक पाकिस्तानी जैश आतंकवादी को मार ...