मेरठ, जनवरी 28 -- सरधना। गणतंत्र दिवस पर सीआरपीएफ में तैनात सरधना के अक्खेपुर निवासी हवलदार अरुण कुमार को 'आंतरिक सुरक्षा पदक' से सम्मानित किया गया है। अरुण कुमार को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और देश की आंतरिक सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। अरुण कुमार की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी वीरता और समर्पण का सफर यहीं नहीं थमता। इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी उन्हें 'राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक' जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा चुका है। लगातार मिल रहे राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस सम्मान की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव अक्खेपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने अरुण के परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि अरुण कुमा...