उरई, जनवरी 25 -- जालौन। गणतंत्र दिवस के पर्व को लेकर नगर में रविवार से ही देशभक्ति का माहौल दिखाई देने लगा। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर नगर को तिरंगे की छटा से सजाया गया है। प्रमुख चौराहों व मार्गों पर आकर्षक सजावट की गई है। ऐतिहासिक झंडा चौराहा दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर बिजली के खंभों पर तिरंगे रंग की एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जो शाम होते ही नगर को तिरंगे की रोशनी से जगमगा देती हैं। झंडा चौराहे पर तिरंगे के रंगों में पर्दे और सजावटी कपड़े लगाए गए हैं, जिससे चौराहा पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया है। यहां आने-जाने वाले लोग सजावट को निहारते हुए देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आ रहे थे। यहां लोगों के आकर्षण के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया है। ताकि तिरंगे की पृष्ठभूमि और आकर्षक सजावट के बीच लोग अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.